केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल संसद में दिए भाषण पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि अमित शाह जी कल बहुत नर्वस थे। उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे। वे बहुत ज्यादा मेंटल प्रेशर में हैं। कल सबने यह देखा। मैंने उनसे जो पूछा, उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया। मैंने उन्हें सीधे चैलेंज किया कि वे जमीन पर आएं और संसद में मेरी सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें। मुझे कोई जवाब नहीं मिला।”
वहीं राहुल के बयान के बाद बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला किया है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी हिट-एंड-रन फॉर्मूला अपनाते हैं, जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बोलते हैं, तो वह वॉकआउट कर जाते हैं, यही उनकी डेमोक्रेसी है। उनमें सच सुनने की ताकत नहीं है। कल केंद्रीय गृह मंत्री ने जो कहा, उसे सुनकर उन्हें बुरा लगा। मेरा मानना है कि राहुल गांधी को यह आदत छोड़नी होगी। गृह मंत्री के भाषण से पूरा नेहरू परिवार सकते में आ गया।”










