बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बड़ी जीत के लिए पीएम का हुआ सम्मान, मोदी ने कहा-‘बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है।सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एनडीए के घटक दलों की एक बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी समेत सभी दलों के नेता शामिल हुए.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड बहुमत मिलने पर सत्ताधारी भारतीय राजतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सांसदों की हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई और उनका सम्मान भी किया गया.जनता दल (यू) के नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माला पहनाकर सम्मान किया.

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सहयोगी दलों के सांसदों से कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सत्ताधारी दल शानदार जीत के बाद लोगों की भलाई के लिए और ज्यादा जोश के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. पीएम मोदी ने सभी सांसदों को अपने-अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम करने के लिए भी कहा. प्रधानमंत्री ने सभी क्षेंत्रों में सुधार करने पर भी जोर दिया ताकि लोगों की जिंदगी आसान हो सके और उन्हें कोई दिक्कत न हो. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कानूनों से लोगों को मदद मिलनी चाहिए. उन्होंने सांसदों से युवाओं से जुड़ने की भी अपील की.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial