सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर दौरे पर हैं. आज बागेश्वर में सीएम धामी मॉर्निग वॉक पर निकले. इस दौरान सीएम धामी ने लोगों से मुलाकात की. इसके बाद सीएम धामी सरयू नदी के किनारे पहुंचे. जहां सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान स्थानीय नागरिकों से भी सीएम ने मुलाकात की. सीएम ने सबी से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया.
इसके बाद सीएम धामी इसके इंडोर स्टेडियम पहुंचे. जहां उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला. सीएम धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली.
इस दौरान सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें, ऐसी उनकी सरकार की कोशिश है.










