नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं, विपक्षी दलों और नागरिक समाज समूहों से आज सोमवार को एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का आह्वान किया है।
इस बीच मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कथित चुनावी अनियमितताओं पर अपना प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मिलने से इनकार कहा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े हर किसी के लिए खुले हुए हैं।प्रत्येक भारतीय नागरिक को न्यायालय में आने का अधिकार है, और हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कथित “वोट धांधली” के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली में लगाए गए कड़े प्रतिबंधों पर सवाल उठाए हैं।
राहुल ने कहा, “पिछले चार-पांच दिनों से दिल्ली में हलचल है। सवाल यह है कि भारत की राजधानी को क्यों कैद कर लिया गया है? लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है”।
राहुल गांधी ने कहा, “दिल्ली में कई दिनों से वोटों की चोरी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है…”।









