CJP का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- ‘ज्ञानेश कुमार को बचा रही है सरकार, बीजेपी को जिताने के लिए कर रहे हैं काम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, सह-संयोजक सौरव दास और कानूनी प्रमुख रत्ना ने आरोप लगाया कि चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया। CJP ने दावा किया कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए ऐसा कर रही है। ज्ञानेश कुमार बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हिरासत और पुलिस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।

सौरव दास ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में ऐसे हालात बना दिए गए हैं, जहां सरकार अपने ही नागरिकों के खिलाफ खड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने और अपनी मांगें रखने के लिए दिल्ली आ रहे लोगों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसी हिंसा के लिए नहीं, बल्कि अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचाने और निर्धारित स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे। सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय उन्हें रोकने और हिरासत में लेने की कोशिश की गई। और उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि आखिर ज्ञानेश कुमार को लेकर ऐसा क्या मामला है, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

सौरव दास ने मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि देश में विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है।उन्होंने कहा कि ऐसे हालात तो इमरजेंसी के दौरान भी नहीं थे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial