उत्तराखंड- बाजपुर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सूचना मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, मदद का दिया भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड: बाजपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय अपना हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर मोड़ने के निर्देश दिए। खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और हवाई सर्वेक्षण के साथ खेतों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने किसानों से फसलों को हुए नुकसान और ओलावृष्टि के कारण सामने आई परेशानियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो। नुकसान के आकलन से लेकर राहत उपलब्ध कराने तक सभी कार्रवाई तत्परता और संवेदनशीलता के साथ पूरी की जाए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial