कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर लोकतंत्र की मरम्मत होगी शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी आज शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानकुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है. इसके लिए तमाम प्रदर्शनकारी राजधानी पहुंच रहे हैं। वहीं हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है इसके साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण रास्तों को बंद कर दिया गया है। अब तक सैकड़ो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी, और फिर लोकतंत्र को ठीक करने का काम शुरू होगा। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर X पोस्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर लोकतंत्र की मरम्मत शुरू होगी।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार से भी कहीं ज़्यादा गंभीर समस्या है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर विपक्ष ने पिछले कुछ दिनों की तरह ही दबाव बनाना जारी रखा, तो सरकार गिर जाएगी। गांधी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में  INDIA ब्लॉक के सांसदों से कहा था कि विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है और अब वह डरी हुई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial