तत्काल टिकट का नया नियम लागू, रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए OTP वेरिफिकेशन किया जरूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे ने तात्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है. 6 दिसंबर से 13 ट्रेनों में यह सिस्टम लागू हो गया है और टिकट सिर्फ OTP वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगी. यह व्यवस्था तात्काल टिकटों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लाई गई है.

रेलवे ने तात्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है. यह व्यवस्था 6 दिसंबर से सेंट्रल रेलवे की 13 ट्रेनों में लागू हो गयी. वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में यह सुविधा 5 दिसंबर से प्रभावी हो गई. रेलवे के अनुसार यह सिस्टम तात्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और गलत इस्तेमाल रोकने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है।

नई व्यवस्था के तहत तात्काल टिकट बुक कराने वाले यात्री को बुकिंग के समय दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा. टिकट तभी जारी किया जाएगा जब यात्री द्वारा प्राप्त OTP सफलतापूर्वक वेरिफाई कर दिया जाए. यह व्यवस्था कंप्यूटरीकृत पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटरों, अधिकृत एजेंटों और IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लागू होगी.

पिछले कुछ महीनों में रेलवे ने तात्काल सिस्टम को और ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. जुलाई में ऑनलाइन तात्काल बुकिंग के लिए आधार OTP सत्यापन अनिवार्य किया गया था. इसके अलावा 1 अक्टूबर से बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार सत्यापित यूजर्स को ही रिजर्व्ड जनरल टिकट बुक करने की अनुमति दी गई थी. रेलवे मंत्रालय ने बताया कि जल्द ही आरक्षण काउंटरों पर भी सभी तात्काल टिकटों के लिए OTP आधारित सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial