आखिरी वनडे मैच में भारत की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाखापत्तनम में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 ने अपने नाम कर ली. स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का मास्टरक्लास देखने को मिला और दोनों ने अर्धशतक जड़ा. सबसे अच्छी बात यह रही कि पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप चल रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने नाबाद शतक जड़ा.

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज केवल रोहित शर्मा को आउट कर पाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 170 रनों का लक्ष्य दिया और भारत ने उस लक्ष्य को 39.5 ओवर में हासिल कर लिया.  भारत 10 से ज्यादा ओवर पहले मैच जीत गया. जायसवाल ने नाबाद 116 रनों की पारी खेली, जबकि कोहली ने 45 गेंद पर नाबाद 65 रन जड़े. इससे पहले रोहित शर्मा 73 गेंद पर 75 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने 47.5 ओवर में 270 रन के स्कोर पर रोक दिया, जिसमें क्विंटन डिकॉक ने 89 गेंदों पर 106 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे. भारत के लिए, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट लिए. पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी की शुरुआत खराब तरीके से की. मेहमान टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को पहले ही ओवर में चार गेंदों पर शून्य पर खो दिया. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने केएल राहुल के हाथों स्टंप के पीछे आसान कैच कराकर रिकेल्टन को आउट किया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial