गोवा के एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में बीती रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में 23 लोगों की जान चली गई. मृतकों में कई पर्यटक थे. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए हैं.
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अरपोरा में एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. आग लगने की खबर आधी रात के आसपास मिली. इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया.
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना को राज्य के लिए एक बड़ा झटका बताया और कहा कि इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘गोवा जैसे टूरिज्म वाले राज्य के लिए यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. जो लोग गैर-कानूनी तरीके से ऐसी चीजें चलाते हैं, और आग लगने की घटना हुई. 23 लोगों की जान चली गई.










