यूपी-बिजली विभाग की गजब स्कीम, 1 दिसंबर से होने जा रही है लागू , जिन्होंने कभी नहीं किया बिजली बिल जमा, उनकी मौज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ: अगर आपका बिजली बिल बकाया है या फिर आप कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. यूपी में अब इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ने बड़ा निर्णय लेते हुए बकाए को वसूलने के लिए खास योजना बनाई है. जिसकी पूरी रुपरेखा भी तैयार कर ली गई है. इस बारे में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की तरफ से लेटर प्रदेश भर के अफसरों को भेज दिया गया है. अब 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक ‘बिजली बिल राहत योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं के बिजली का बिल जमा कराने की फुलप्रूफ योजना तैयार है. फिर चाहे वो डिफॉल्टर हों या कटियाबाज.

बिजली विभाग के चीफ इंजिनियर पीयूष चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश में 1 दिसंबर से एक स्कीम लागू होने जा रही है, जो कि 28 फरवरी तक लागू रहेगी. इसकी 2 विशेषताएं हैं, एक तो इसमें उन लोगों को लाभ मिलेगा जो अपने यहां विद्युत का कनेक्शन लेने के बाद से आज तक कोई बिल जमा ही नहीं किए हैं दूसरा ऐसे लोग जिन्हें काफी समय हो गया है और अपना बिजली का बिल जमा ही नहीं कर रहे हैं. वह बताते हैं कि ऐसे घरेलू विद्युत कनेक्शन लेने वाले (LMV-1) उपभोक्ता जिनके पास 2 किलो वाट तक का कनेक्शन है. वहीं व्यवसायिक उपभोक्ता जो कि (LMV-2) श्रेणी में आते हैं, वहीं इस नई आने वाली स्कीम में लाभार्थी होंगे.

इन श्रेणियों के विद्युत बकायेदारों को फायदा: इसमें जिन 2 श्रेणी के विद्युत बकायेदारों को लाभ मिलेगा उनमें Never Paid श्रेणी में ऐसे उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है जिनका विद्युत कनेक्शन 31 मार्च 2025 से पहले का है. वहीं दूसरी श्रेणी Long Unpaid उपभोक्ता में, ऐसे उपभोक्ता जिनका आखिरी बिल का भुगतान 31 मार्च 2025 तक है. खास बात ये है कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं की 100 प्रतिशत ब्याज की राशि माफ रहेगी. वहीं जो बिजली बिल बकाया मूलधन है उसमें भी पहली बार ऐसे उपभोक्ताओं के लिए छूट आई है. ये छूट 3 चरणों में अलग-अलग तय की गई है.

बता दें, दिसंबर महीने में जो भी इन 2 श्रेणियों में शामिल उपभोक्ता हैं उन्हें उनके बिजली के बिल को जमा करने में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी. वहीं जनवरी माह में दूसरे चरण में ये छूट 20 फीसदी रहेगी और तीसरे चरण में यानी फरवरी महीने में जो बिल जमा करेंगे उन्हें 15 प्रतिशत छूट मिलेगी. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो भी उपभोक्ता पंजीकरण कराएंगे उन्हें 2000 रुपए पंजीकरण के लिए देने होंगे. ये धनराशि भी उनके बिजली के बिल में से कम कर दी जाएगी, यानी बिल में से समायोजित भी हो जाएगी.

बिल जमा करने के लिए लगाए जाएंगे कैंप: इस प्रकार अगर प्रदेश की बात करें तो लाखों ऐसे उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ने इनसे अपना पैसा निकालने के लिए खास योजना बनाई है. जिसके लिए बाकायदा इलेक्ट्रिसिटी केंद्रों, उपकेंद्रों से लेकर अलग-अलग लोकेशन पर बिल जमा करने के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे.इतना ही नहीं ऑफर ये भी है कि जो भी उपभोक्ता किश्तों में बिल जमा करना चाहेंगे, उन्हें राहत मिलेगी.

बता दे कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दायरे में 14 जिले आते हैं जिनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, संभल आदि शामिल हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial