कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले, ‘हम ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से निष्पक्ष नहीं था’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था.

इस संबंध में राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया. बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है. हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था.”

उन्होंने लिखा, “यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है. कांग्रेस पार्टी और विपक्षी इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे.”

नतीजों ने बता दिया है कि कांग्रेस बिहार की राजनीति में एक कमजोर कड़ी के सिवा कुछ नहीं. पार्टी के भीतर कलह, कमजोर नेतृत्व, कैडर का न होना, बाहरी नेताओं को बिहार की राजनीति जमीन की सही समझ न होना इसकी बड़ी पराजय की वजह बने हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial