दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई है. शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. बिहार की जीत के लिए एनडीए के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को बधायी दी. इस जीत के साथ ही पीएम मोदी ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिये.
पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिल्ली की जीत की बात कही. फिर बिहार की जीत की बात दोहरायी और कहा कि गंगा बिहार से बहते हुए ही बंगाल जाती है. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जीत ने नई ऊर्जा से भर दिया है. बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है. उन्होने कहा- “मैं बंगाल के भाइयों बहनों को भी आश्वस्त करता हूं. अब भाजपा आपके साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी.”
बिहार के बाद बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होना है. भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. पीएम मोदी ने पिछले चुनाव में भी बंगाल चुनाव में जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी, मगर निराशा हाथ लगी थी। इस बार महाराष्ट्र,हरियाणा,दिल्ली और अब बिहार चुनाव में मिली जीत से बीजेपी उत्साहित है. जानकारों की मानें तो इसिलिए पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस बात की घोषणा कर दी कि ‘बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है.’










