प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना।
बता दें कि भूटान दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने का निर्णय लिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस आनन-फानन में अस्पताल के आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।
दिल्ली के लाल किला के पास हुए आतंकी विस्फोट में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।










