दिल्ली धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत, NIA करेगी मामले की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके में अब तक 12 लोगो की मौत हो गयी है जबकी 20 लोग घायल हैं । जांच एजेंसियां सभी एंगल से पड़ताल कर रही हैं. धमाका मामले की जाँच NIA करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई.बैठक में   केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस आयुक्त बैठक में उपस्थित रहे. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक भी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए.

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट से गहरा दुख हुआ है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना. उन्होंने आगे कहा कि सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट पर हैं. लाल किले को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है.

वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि जल्द ही इस साजिश के पीछे कौन है इसका पर्दाफाश होगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री और सरकार जरूर खुलासा करेंगे कि इसके पीछे कौन है, जिनकी वजह से हमारी राजधानी, हमारे प्रतीक पर इतनी बड़ी घटना हुई, जहां से प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते हैं.हर बार हमारी खुफिया जानकारी क्यों विफल हो रही है?.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial