उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती धूम धाम से मनाई जा रही है. नौ नवंबर यानि आज राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचें. पीएम नरेंद्र मोदी लगभग ढाई घंटे तक देहरादून में ही रहेंगे. पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और ₹8000 करोड़ की सौगात देवभूमिवासियों को देंगे. राजधानी देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर के मैदान में भव्य आयोजन हो रहा है. जिसमें दो योजनाएं केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और जमरानी बांध परियोजना है. पीएम मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस- प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है.
प्रदेशवासियों को सीएम धामी ने रजत जयंती वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही सीएम धामी ने राज्य गठन में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी प्रदेश की जनता की ओर से नमन किया है. मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की 25 वर्षों की सफल विकास यात्रा को ऐतिहासिक प्रगति बताया है.
सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार,:
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार जताया है.










