बिहार में वोटिंग के बाद गड्ढे में VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप, DM बोले- लापरवाह अधिकारियों पर होगा एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में पहले चरण के तहत मतदान हो चुका है. इसी बीच जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केएआरएस कालेज के पास शनिवार को गड्ढे में पोल्ड वीवीपैट का पर्ची मिलने की खबर से हड़कंप मच गया.

तुरंत एक्शन में आए DM-SP : मामले की जानकारी के बाद खुद जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, डीएम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की. इस मामले पर उन्होंने कहा कि सरायरंजन के डिस्पैच सेंटर के पास यह पर्चियां मिली हैं. इसमें सील्ड व कई अनसील्ड पर्ची भी पायी गयी है. प्रशासन ने एहतियातन सभी को सीज किया है. जांच के बाद ही पूरा मामला साफ होगा.

लापरवाह अधिकारियों पर होगा एक्शन-DM : डीएम ने कहा कि जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. यह पूरा टेक्निकल मामला है. इसमें किसी तरह का अफवाह नहीं फैलाया जाए. वैसे हर मशीन पर करीब एक हजार मॉक पोल्ड किया जाता है।

विपक्ष ने उठाया सवाल :उधर पर्ची मिलने की मामले पर विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया. कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच, हो और दोषियों पर कारवाई की जाए. इसमें कौन-कौन शामिल हैं आयोग इसका पर्दाफाश करे.

विजय चौधरी आजमा रहे भाग्य : दरअसल, सरायरंजन विधानसभा वीआईपी सीट है.यह बिहार के सियासत में भी काफी खास है. इस सीट से नीतीश कैबिनेट के मंत्री व जदयू नेता विजय कुमार चौधरी चौथी बार चुनावी मैदान में हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial