पटना: पटना में NDA ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। इस मौके पर सीएम नीतिश कुमार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे. इस दौरान बिहार की जनका के लिए वादों का पिटारा खोल दिया गया.
संकल्प पत्र को ‘विकसित बिहार’ का रोडमैप बताया गया. इस संकल्प पत्र में 25 संकल्प शामिल है.
संकल्प पत्र में युवाओं के लिए एक करोड़ नौकरियां, कौशल जनगणना और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर का वादा है. महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ और ‘महिला मिशन करोड़पति’ योजनाएं शामिल हैं.बिहार अति पिछड़े वर्गों के लिए ₹10 लाख सहायता और सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में समिति गठित करने का ऐलान किया गया.
किसानों को कारपूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि से ₹9,000 सालाना, ₹1 लाख करोड़ कृषि निवेश और पंचायत स्तर पर MSP खरीद का वादा है. 7 नए एक्सप्रेसवे, 4 शहरों में मेट्रो, न्यू पटना ग्रीनफील्ड सिटी और बाढ़ मुक्त बिहार के लिए 5 साल का प्लान शामिल है.
मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख पुक्का मकान और KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वादा है. हर जिले में मेडिकल कॉलेज, AI हब और ‘एजुकेशन सिटी’ बनाने की योजना है. खेल, पर्यटन और गिग वर्कर्स के लिए भी विशेष प्रावधान हैं.










