मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुचे ।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है ये सिर्फ ट्यूटर की राजनीति करते हैं । उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम उत्तराखंड में लव जिहाद धर्मांतरण अवैध मदरसा पर रोक लगाई है वैसे ही बिहार में सरकार बनेगी तो ये सब कानून लागू किया जाएगा । मुख्यमंत्री राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जिसने छठ जैसे त्यौहार का मजाक उड़ाया वो सनातन विरोधी है।










