चक्रवात मोंथा तूफान : भारी बारिश के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द, फ्लाइट के लिए एडवाइजरी जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा के मद्देनजर ट्रेन सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है. दक्षिण मध्य रेलवे ने 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को चलने वाली दर्जनों ट्रेन कैंसिल कर दी गई है.

इसमें प्रमुख रूप से 29 अक्टूबर को ओडिशा के चलने वाली ट्रेन नंबर 18464 केएसआर बेंगलुरु भुवनेश्वर प्रशांति एक्सप्रेस भी शामिल है. पटना के लिए जाने वाली ट्रेन एर्नाकुलम एक्सप्रेस, एर्नाकुलम हावड़ा एक्सप्रेस, कन्याकुमारी डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस को डायवर्ट कर दिया गया. एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए भी एडवाइजरी की गई है.

दक्षिण मध्य रेलवे ने 28, 29 और 30 अक्टूबर के लिए निर्धारित 72 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की. इसके साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिण मध्य रेलवे तथा दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव और पूर्व तटीय रेलवे, दक्षिण रेलवे और मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच के साथ बैठक की. इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं पर चर्चा की गई. उड़ान संचालन भी प्रभावित हुआ है. यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जाँच करने के लिए कहा गया है.

चक्रवाती तूफान मोंथा आंध्र प्रदेश में तबाही मचा रहा है, जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. ट्रेनें रद्द की जा रही है. उड़ानों के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है. तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का सामना करना होगा. आपातकालीन सेवाएँ हाई अलर्ट पर हैं.

चक्रवाती तूफान मोंथा एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे रहा है. तटीय जिलों में तेज हवा और बारिश शुरू हो गई है. प्रशासन ने प्रभावित होने वाले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है.

जिले के अधिकारियों ने सभी आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है. राहत बचाव को लेकर कई टीमें तैनात की गई हैं. मौसम की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने कई तटीय और आंतरिक जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial