देहरादून में छठ पूजा को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने पर रोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: सूर्य देव की पूजा का पर्व छठ पूजा के अवसर पर आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए दून पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया गया है. भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ मचने की आशंका के मद्देनजर डीजे संचालन और आतिशबाजी (बम/पटाखे फोड़ने) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है.

बता दें कि देहरादून में छठ पूजा के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबदनी और नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में नदी और घाटों के किनारे पूजा अर्चना की जाती है. लिहाजा, छठ पूजा के अवसर पर 27 और 28 अक्टूबर को यातायात प्लान तैयार किया है.

27 और 28 अक्टूबर को पार्किंग सुविधा-

आसन नदी किनारे छठ पूजा की जाती है. जिसके लिए सेलाकुई, झाझरा और प्रेमनगर देहरादून शहर क्षेत्र के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित गया है. जिसके तहत सुभारती कॉलेज पार्किंग, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास घाट पर, नंदा की चौकी पेट्रोल पंप के पास और आसन नदी के तट पर पार्किंग सुविधा रखी गई है.

सेलाकुई क्षेत्र के वाहनों के लिए नदी किनारे खाली स्थान पर पार्किंग स्थल बनाया गया है. वहीं, मालदेवता, रायपुर और बालावाला से आने वाले वाहनों के लिए मालदेवता रोड पर पार्किंग स्थल बनाया गया है. चंद्रबदनी क्षेत्र में आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्र के वाहनों के लिए चंद्रबदनी हाट बाजार ग्राउंड पार्किंग स्थल बनाया गया है.

पुलिस की ओर एडवाइजरी जारी : वहीं, पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है. जिसके तहत नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन से वाहन को टो किया जाएगा. देहरादून पुलिस ने लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहनों को पार्क करने की अपील की है.

छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए निजी वाहनों का इस्तेमाल बहुत जरूरी होने पर ही करने को कहा. साथ ही ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की भी अपील की है. आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को रोका और डायवर्ट नहीं किया जाएगा.

भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ मचने की आशंका के मद्देनजर ऐसे स्थानों पर डीजे संचालन और आतिशबाजी (बम/पटाखों को फोड़ने) पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. ट्रैफिक प्लान देखकर सफर पर निकलें. वाहनों को निर्धारित जगहों पर पार्क कर छठ पर्व का आनंद लें.“- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial