उत्तराखंड : भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ की मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल बैठक, सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का किया आग्रह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि ये प्रयास घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने वोकल फॉर लोकल अभियान को एक जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने और लोगों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम और लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial