3 अफगान क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम,पाकिस्तान में आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलने से किया इंकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान ने 17 अक्टूबर की आधी रात को अफगानिस्तान के पक्तिका सूबो में खतरनाक हवाई हमला कर दिया. जिसमें तीन अफगान घरेलू क्रिकेटरों समेत 8 बेगुनाह लोगों मौत हो गई, जबकि 7 लोग बुरी तरह से चोटिल भी हो गए.

इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बड़ा कदम उठाते हुए. पाकिस्तान में आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलने से मना कर दिया है. इस सीरीज में तीसरी टीम श्रीलंका थी. जो कि 5 से 29 नवंबर तक लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली थी.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या कहा?
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में, ACB ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमला बताया. उन्होंने एक्स पर एक शोक संदेश में लिखा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करता है, जिन्हें पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया.

उन्होंने आगे कहा, ‘इस घटना में, उरगुन जिले के तीन खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और उनके साथ पांच अन्य देशवासी शहीद हो गए, और सात अन्य घायल हो गए. ये खिलाड़ी इससे पहले एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना गए थे. उरगुन लौटने के बाद, एक सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया. एसीबी इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है. एसीबी शहीदों के शोक संतप्त परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता भी व्यक्त करता है.

‘इस दुखद घटना के बाद और पीड़ितों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर के अंत में होने वाली पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज में भाग लेने से इनकार कर दिया है. अल्लाह शहीदों को जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे, और उनके परिवारों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, सद्गति और शक्ति प्रदान करे.’

अफगानिस्तान के महान स्पिनर राशिद खान ने भी अपने बोर्ड के इस फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि, ‘अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है. यह एक ऐसी त्रासदी है जिसने महिलाओं, बच्चों और महत्वाकांक्षी युवा क्रिकेटरों की जान ले ली, जो विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है. ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्य मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए. अनमोल निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूं, मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूं, हमारी राष्ट्रीय गरिमा को सबसे पहले रखा जाना चाहिए.’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial