पीएम मोदी का बयान, “आतंकवादी हमलों के बाद भारत अब चुप नहीं रहता”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को कहा कि भारत आज रुकने के मूड में नहीं है. उन्होंने कहा कि हम न रुकेंगे, न ठहरेंगे. पहले दुनिया को लगता था कि इतनी सारी समस्याओं में उलझा भारत कभी इनसे बाहर नहीं निकल पाएगा, लेकिन पिछले 11 सालों में भारत ने हर डर को दूर किया है और हर चुनौती को पार किया है. आज भारत नाजुक पांच से निकलकर दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है.

NDTV वर्ल्ड समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “”आज चिप्स से लेकर शिप तक भारत आत्मनिर्भर आत्मविश्वास से भरा हुआ है. आतंकवादी हमलों के बाद भारत अब चुप नहीं रहता. सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ताकत से जवाब देता है.”

‘हमने तेजी से वैक्सीन विकसित की’
पीएम मोदी ने आगे कहा, “”कोविड के उस समय को याद कीजिए, जब दुनिया जीवन और मृत्यु के साए में जी रही थी… लोगों को लग रहा था कि भारत दुनिया को तहस-नहस कर देगा… लेकिन भारत ने हर अटकल को गलत साबित कर दिया… हमने तेजी से अपनी वैक्सीन विकसित की. हमने रिकॉर्ड समय में टीके लगाए. इतने बड़े संकट पर काबू पाकर, हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गए.”

‘भारत में निवेश की लहर है’
उन्होंने आगे कहा, “भारत का विकास वैश्विक अवसरों को आकार दे रहा है और मैं यह बड़ी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं… कुछ ही दिन पहले, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अपने सबसे बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए थे. इससे पता चलता है कि दुनिया भारत में मौजूद अपार अवसरों को बड़ी उम्मीद से देख रही है… पूरी दुनिया भारत को एक विश्वसनीय, जिम्मेदार और लचीले साझेदार के रूप में देखती है… भारत में निवेश की लहर है. ये निवेश भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का केंद्र बनने में मदद कर रहे हैं.”

 

कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “इस देश के लोग अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल तभी कर सकते हैं जब सरकार उन पर न तो दबाव डाले और न ही उनके जीवन में दखलअंदाजी करे. जितना ज़्यादा सरकारीकरण होगा, उतनी ही धीमी गति से विकास होगा. जितना अधिक लोकतंत्रीकरण होगा, उतनी ही तेजी से विकास होगा. दुर्भाग्य से कांग्रेस पार्टी जिसने 60 साल तक देश पर राज किया, हमेशा नीतिगत प्रक्रिया के सरकारीकरण पर जोर देती रही… देश के लिए इस सरकारीकरण से बाहर आना बहुत जरूरी था और हमने इसे संभव बनाया.”

उन्होंने कहा, “हमने बैंकिंग क्षेत्र का लोकतंत्रीकरण किया और उसमें सुधार किया. हमने मिशन मोड में 50 करोड़ से अधिक बैंक अकाउंट खोले… आज, देश के हर गांव में किसी न किसी तरह का बैंकिंग टचपॉइंट है. डिजिटल लेन-देन ने भारत को दुनिया के सबसे ज़्यादा आर्थिक रूप से समावेशी देशों में से एक बना दिया है…”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial