राहुला गांधी का फतेहपुर दौरा; हरिओम वाल्मीकि के परिवार वालों से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह फतेहपुर पहुंचे. यहां राहुल गांधी रायबरेली में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए हरिओम वाल्मीकि के परिवार वालों से मिलने आए थे. उन्हें न्याय का भरोसा दिलाने आए थे.

लेकिन, हरिओम वाल्मीकि के भाई ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में राहुल गांधी हरिओम वाल्मीकि के परिवार वालों से मिले और उन्हें ढ़ांढस बंधाया. साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. राहुल गांधी के फतेहपुर आगमन और हरिओम के परिवार वालों से मिलने के कार्यक्रम के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे से एक दिन पहले शहरभर में विरोध में पोस्टर भी लगाए गए थे. राहुल गांधी शुक्रवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे. फिर वहां से सड़क मार्ग से फतेहपुर के तुराब अली का पुरवा गांव गए, जो हरिओम वाल्मीकि का पैतृक गांव है. यहां हरिओम के भाई ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया.

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में आउटसोर्स के तहत स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्ति पत्र दिया.

कैसे हुई थी हरिओम की मौत: हरिओम वाल्मीकि फतेहपुर के रहने वाले थे. 2 अक्टूबर की रात रायबरेली के जमुनापुर गांव के पास उन्हें चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से इतना पीटा की उनकी मौत हो गई. घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हरिओम राहुल गांधी का नाम लेते सुनाई दे रहे थे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial