‘बदलती डेमोग्राफी के कारण बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंता’, PM ने कहा- घुसपैठियों को जाना ही होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. पीएम ने कहा कि सीमांचल में घुसपैठिये के कारण डेमोग्राफी बदलती जा रही है. इसीलिए उन्होंने लालकिला से इन्हें भारत से बाहर निकालने की बात की थी. उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस के लोग घुसपैठियों को बचाने का काम कर रहे हैं. उन्हें बचाने के लिए नारे लगा रहे हैं लेकिन पूर्णिया की धरती से इन लोगों को कहना चाहता हूं कि कान खोलकर सुन लो, जो भी घुसपैठिया है उसे बाहर जाना ही होगा.

विपक्ष पर पीएम का हमला: पीएम मोदी ने कहा कि बिहार, बंगाल, असम जैसे कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है लेकिन, वोटबैंक का स्वार्थ देखिए, कांग्रेस-आरजेडी और उनके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं. उन्हें बचाने में लगे हैं और बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आए घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं.

“कांग्रेस और आरजेडी से न केवल बिहार के सम्मान को खतरा है, बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है. आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है.”- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार को विकास करते देखकर कांग्रेस और राजद ने फिर बिहार को बदनाम करने की ठान ली है. ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते. जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की चिंता रही हो, वो गरीब के घर की चिंता क्यों करें? कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसा भेजती है तो 85 पैसा बीच में ही लूट जाता है. कांग्रेस-आरजेडी की सरकार में सीधे गरीब के खाते में पैसे नहीं आ पाते थे. लालटेन जलाकर वो पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेता था.
बीड़ी से बिहार की तुलना: मोदी ने कहा कि अभी आपने देखा होगा कि आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है. इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है. इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial