IND vs PAK के बीच मुक़ाबला आज, दुबई में होगा एशिया का सबसे बड़ा दंगल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूएई में खेल जा रहे एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने होंगी, जिसकी वजह से इस मैच का भारत में कड़ा विरोध किया जा रहा है ओर विपक्षी पार्टिया आज देशभर में मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है. जबकि सरकार का कहना है कि वो टीम इंडिया को आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में भाग लेने से नहीं रोक सकती. वहीं पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और ट्रॉफी घर लाने के कोशिश करनी चाहिए.

मुकाबले को लेकर नहीं दिख रहा पहले जैसा उत्साह
मैच के हजारों टिकट अब भी उपलब्ध हैं और शुक्रवार को भारत के अभ्यास सत्र में बहुत कम दर्शक पहुंचे। मैच को लेकर पहले की तरह उत्साह भी गायब है। पिछले कुछ महीनों में सीमा पर बढ़े तनाव के बावजूद मैच में उस तरह के उत्साह का अभाव है जो दोनों देशों के बीच मैच में अक्सर होता है जबकि यह रविवार को खेला जा रहा है। हालांकि चार महीने बाद भारत में टी-20 विश्वकप को देखते हुए मुकाबला महत्वपूर्ण है।

सोशल मीडिया पर अपील की जा रही हैं कि भारत इस मैच का बहिष्कार करे जिससे कोई नहीं जानता कि कितने बीसीसीआई अधिकारी रविवार को मैच देखने पहुंचेंगे, वर्ना दोनों देशों के बीच मैच के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहते थे।

दोनों टीमें

भारत की टीम:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

पाकिस्तान की टीम:
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial