NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बंटवारे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि मुसलमानों को विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था.

यहां पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘इस भाजपा ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को बदल दिया है. विभाजन के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है. हम विभाजन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. सावरकर ने सबसे पहले विभाजन का नारा लगाया था. माउंटबेटन विभाजन के लिए जिम्मेदार हैं. उस समय की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है. हम विभाजन के लिए कैसे जिम्मेदार हैं?’

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी आगे आरोप लगाया कि नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या को भी पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘आपने एनसीईआरटी से यह भी हटा दिया है कि महात्मा गांधी की गोडसे ने हत्या क्यों की.’

यह एनसीईआरटी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर नए मॉड्यूल पेश किए जाने के बाद आया है, जिसमें मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. इससे पहले 17 अगस्त को असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नुमाल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिन्ना का नया अवतार कहा था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial