एशिया कप 2025 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. ऐसे में जो क्रिकेट प्रेमी मैच फोने पर देखते हैं. उन्हें मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखने के लिए नहीं मिल पा रही हैं. क्योंकि क्रिकेट लवर्स एशिया कप देखने के लिए पैसे खर्च कर सब्सक्रिप्शन लेते हैं. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप भारत-पाकिस्तान मैच फ्री में कहां देख सकते हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला
दरअसल, एशिया कप 2025 का छठा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच आज रात 8 बजे से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में सूर्यकुमार यादव इंडिया को लीड करेंगे, जबकि सलमान अली आगा पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे. आप ये मैच फ्री में कहां देख सकते हैं, आइए जानते हैं.
भारत-पाकिस्तान मैच फ्री में कहां देखें:
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर आप देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स फ्री डिश टीवी पर मौजूद है, जहां पर आप भारत पाकिस्तान मैच का आनंद उठा सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स एशिया कप 2025 के भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों का प्रसारण करने वाला है, जिसे आप टीवी पर फ्री में देख सकते हैं.










