मेष- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और उन्हें खुशियां मिलेंगी. वैवाहिक जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह परिवार और जीवनसाथी के बीच तालमेल बनाकर चले तो अच्छा रहेगा और अपनी वाणी पर संयम रखें. इस सप्ताह आपको धन को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आप व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं. अपनी शान शौकत के चक्कर में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह कमर तोड़ मेहनत करनी होगी तभी उन्हें कोई अच्छी डील मिलेगी. नौकरी में कार्यरत लोग सप्ताह कुछ कामों को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं, जो उनके लिए समस्या खड़ी कर सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर फोकस बनाए रखेंगे. इस सप्ताह कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है. लापरवाही ना बरतें.

वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. प्रेम जीवन में थोड़ा मनमुटाव बना रहेगा और आपसी समझदारी से ना चलने के कारण समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह आप अपने साथी पर पूरा भरोसा करेंगे और दोनों एक दूसरे की खूब केयर करेंगे जिससे खुशियां बनी रहेंगी. इस सप्ताह आपको धन के मामलों में खुशियां मिलेंगे. आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो वह भी आसानी से मिल जाएगा. आप किसी से किए हुए वादे को भी समय में पूरा कर सकते हैं, लेकिन निवेश संबंधी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है. व्यापार में आपको मेहनत के बाद भी परिणाम मिलने में समस्या रहेगी. आपको इस सप्ताह किसी वाद-विवाद से बचना होगा. विद्यार्थी वर्ग को कोई सप्ताह कुछ असमंजस रहने के कारण थोड़ी दिक्कत होगी. आपकी सेहत इस सप्ताह कमजोर रहेगी इसलिए आप बेवजह का तनाव लेने से बचें.
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने साथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे. गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. धन के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा. करियर में इस सप्ताह अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, लेकिन आप इस समय में अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें. विद्यार्थी इस सप्ताह अपनी पढ़ाई पर ध्यान कम देंगे. इस इस सप्ताह आपको अपने सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
कर्क- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कुछ तनाव हो सकता है. वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद बढ़ने से रिश्तों में दूरियां आएंगी. धन को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस सप्ताह आपको आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है और यदि आप किसी योजना में निवेश करेंगे तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा. प्रॉपर्टी की लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी करें तो बेहतर रहेगा. व्यवसाय में आपको कुछ और नया करने की कोशिश करनी होगी जो आपके लिए अच्छी रहेगी. नौकरी में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है. फिलहाल आप पुरानी नौकरी में ही टिके रहें तो बेहतर रहेगा आपके बस आपके कामों से पसंद रहेंगे विद्यार्थी सप्ताह कुछ तनाव में रहने के कारण परेशान रहेंगे. आपको अधिक काम के कारण कमर दर्द हो सकता है. सतर्क रहें.
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. इस सप्ताह आप अपने साथी से कुछ प्यार भरी बातें करने का सोचेंगे, लेकिन कुछ आपसी तनाव रिश्ते में दूरियां ला सकता है. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह आपसी समझदारी ना रहने के कारण लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे. आपको इस सप्ताह अपने धन को कहीं इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचना होगा. इस समय कोई वादा ना करें. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह सचेत रहना होगा. उनकी किसी योजना पर विराम लग सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिलेंगे उन्हें कुछ ट्रैवलिंग भी करनी पड़ सकती है उनके जूनियर कामों में पूरा साथ देंगे. विद्यार्थियों को सप्ताह अपने दोस्तों में बाकी कामों को छोड़कर पढ़ाई पर फोकस करना होगा. इस सप्ताह आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा क्योंकि कुछ मुंह से संबंधित समस्या हो सकती है.
कन्या- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सप्ताह अपने साथी से सोच विचार कर बोलना होगा. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को सप्ताह अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और उन्हें उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए. इस सप्ताह धन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. इस सप्ताह किसी से निवेश संबंधी कोई सलाह लेकर अपने कामों में आगे बढ़ सकते हैं. आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. करियर के लिया से सप्ताह मिलाजुला रहेगा आपको अच्छी सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी. किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और आपको आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर व अध्यापकों से बातचीत करेंगे. अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें क्योंकि आपको इस समय में कोई नसों में पैरों से संबंधित समस्या होने की संभावना है.
तुला- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सप्ताह अपने साथी से कोई ऐसी बात नहीं बोलनी है जो कि आपके बीच समस्याओं को बढ़ाए. आप उनसे प्यार भरी बातें करें. गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह कुछ लड़ाई झगड़ा रहने से समस्याएं बढ़ेंगी. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से आपको ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी और आप खुल खर्च करेंगे. बिजनेस में आप इस सप्ताह कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे. नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे जिस कारण में बदलाव की प्लानिंग कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आप कुछ समय रुक नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा. आपकी सेहत इस सप्ताह कमजोर रहेगी.
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए कुछ टेंशन लेकर आएगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की कुछ बातें गुस्सा दिलाएंगी. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी. आप अपने धन को काफी शौक मौज की चीजों में लगा सकते है. आपको खर्चों से ज्यादा बढ़ने सो रोकने पर ध्यान देने की आवश्यकता है और भविष्य के लिए प्लानिंग करें व्यवसाय में आपको इस सप्ताह कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा. आपका कोई साथी आपके खिलाफ कोई प्लानिंग कर सकता है. नौकरी में कार्यरत लोग इस सप्ताह किसी पॉलिटिक्स में ना पड़े नहीं तो इसका उन्हें बाद में खामियाजा भुगतना पड़ेगा. विद्यार्थी कोई सप्ताह अपनी पढ़ाई में सफलता पाने के लिए इधर-उधर के कामों में पढ़ने से बचना होगा. इस सप्ताह किसी नई रिसर्च के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं. ब्लड प्रेशर व शुगर आदि है तो उसे समय रहते मॉनिटर करते रहें.
धनु- यह सप्ताह आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा. प्रेम जीवन में इस सप्ताह आपसी सामंजस्य न रहने के कारण तनाव रहेगा. वैवाहिक जीवन में सप्ताह आपको किसी लड़ाई झगड़े को बढ़ाने से रोकना होगा. इस सप्ताह आपको अपने खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे. कोई लोन आदि लेने से बचें. किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले किसी बड़े से सलाह अवश्य लें. बिजनेस कर रहे लोगों को सप्ताह अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी में प्रमोशन के मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को इस सप्ताह किसी बेवजह के तनाव को लेने से बचना होगा. स्वास्थ्य आपका अच्छा रहने वाला है.
मकर- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग सप्ताह खुशियों से सराबोर रहेंगे. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने साथी को पूरा महत्व देंगे. आप इस सप्ताह अपने धन का सदुपयोग करें तो बेहतर रहेगा. आपको कुछ धन निवेश में भी लगाना होगा. इस सप्ताह व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन आपको किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को इस सप्ताह कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और आपके अधिकारी आज आपकी जिम्मेदारियां को भी बढ़ा सकते हैं. विद्यार्थी अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और वह किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो उसमें भी उन्हें सफलता मिलेगी. इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है.
कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. आप प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे के खूब केयर करेंगे और आपके बीच प्रेम गहरा रहेगा. शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे और कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं. आपको इस सप्ताह परिवार में किसी सदस्य की बीमारी आदि पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है. इस सप्ताह करियर को लेकर आपको सावधान रहना होगा और आप अपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए. आपको इस सप्ताह किसी नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. बिजनेस में आप कुछ नई नया करने की कोशिश करेंगे. विद्यार्थी सप्ताह अपने दोस्तों के साथ घूमना फिरना वे इधर-उधर के कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे. इससे परेशान होगी. इस सप्ताह सेहत में लापरवाही के चलते परेशानी होगी.
मीन- यह सप्ताह आपके लिए जोश से भरपूर रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ समय तो बताएंगे. वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी के लिए समय निकालना होगा और यदि कोई वाद विवाद हो तो उसे निपटा लें. आपको इस सप्ताह धन को लेकर ज्यादा टेंशन रहेगी क्योंकि आपके कुछ अनचाहे खर्च आपके सामने आ सकते हैं. व्यवसाय कर रहे लोग पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत ना करें क्योंकि पार्टनर से उनके कोई नुकसान मिलने की संभावना है. नौकरी में आपको किसी से उलझने से बचना होगा और अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े. विद्यार्थी इस सप्ताह अपने आलस्य से भरे रहेंगे और अपने कामों को कल पर डालने की कोशिश में लगे रहेंगे. इस सप्ताह आपकी प्रतिरोध क्षमता तो बढ़ेगी लेकिन कुछ बीमारियां लगी रहेंगी।










