डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर कहा- 50 प्रतिशत टैरिफ आसान नहीं था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाना आसान बात नहीं है और इससे भारत के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि देखिए, भारत उनका सबसे बड़ा ग्राहक था. मैंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया क्योंकि वे रूस से तेल खरीद रहे हैं. यह कोई आसान काम नहीं है. यह एक बड़ी बात है और इससे भारत के साथ दरार पैदा होती है.

ट्रंप ने शुक्रवार को यह बातें ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहीं. जब उनसे पूछा गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर शिकंजा कसने का क्या मतलब है, लेकिन मैं ये पहले ही कर चुका हूं. मैंने बहुत कुछ किया है. उन्होंने आगे कहा कि याद रखें कि यह हमारी समस्या से कहीं अधिक यूरोप की समस्या है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में अब तक सात युद्ध को सुलझाया है.

उन्होंने कहा कि मैंने सात युद्ध सुलझाए, जिनमें पाकिस्तान और भारत भी शामिल हैं, लेकिन बड़े युद्ध, जिनमें से कुछ अनसुलझे थे, जैसे कांगो और रवांडा. मैंने उन्हें सुलझाया. यह 31 सालों से चल रहा था, लाखों लोग मारे गए थे. मैंने ऐसे युद्ध सुलझाए जो अनसुलझे थे. रूस से कच्चे तेल की खरीद का बचाव करते हुए भारत कहता रहा कि उसकी ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हित और बाजार की गतिशीलता से प्रेरित है.

बता दें, कई दिनों से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तल्खी देखी जा रही है. भारत ने रूस से तेल खरीदने पर कहा कि यह पूरी तरह से राष्ट्रीय हित का मामला है. इसी बीच अमेरिका ने पिछले महीने अगस्त से कुछ भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया था. अब कुल 50 फीसदी टैक्स हो गया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial