डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गर्दन में मारी गई गोली, यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन: कंर्जवेटिव यूथ ग्रुप ‘टर्निंग प्वाइंट यूएसए’ के सीईओ और को फाउंडर चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक जिस समय चार्ली किर्क को गोली मारी गई उस समय वे यूटा वैली यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे. अज्ञात हमलावर ने किर्क को गर्दन में गोली मारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है.

वहीं, न्यूज एजेंसी एपी ने इस मामले पर बताया कि गोली लगने के बाद किर्क को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है.

ट्रंप ने कहा कि किर्क सभी के प्रिय और प्रशंसनीय थे. बताया जाता है कि किर्क ट्रंप के बेहद करीबी थे. किर्क की हत्या के बाद उनके सम्मान में पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वजों को आधा झुकाने के आदेश दिए हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि महान और महानतम चार्ली किर्क का निधन हो गया है. संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था. सभी उन्हें प्यार करते थे और उनकी प्रशंसा करते थे, खासकर मैं, और अब, वह हमारे बीच नहीं हैं. मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं. चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं.

व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चार्ली किर्क के सम्मान में, राष्ट्रपति ट्रंप पूरे अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है. द न्यू यॉर्क टाइम्स के अनुसार, गोलीबारी उस समय हुई जब किर्क विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के दौरान सामूहिक गोलीबारी के बारे में एक छात्र के सवाल का जवाब दे रहे थे. यूटा वैली विश्वविद्यालय ने पुष्टि की है कि जांचकर्ता अभी भी बंदूकधारी की तलाश कर रहे हैं. द न्यू यॉर्क टाइम्स के अनुसार, विश्वविद्यालय की प्रवक्ता एलेन ट्रेनर ने एक बयान में कहा कि किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है, जांच अभी जारी है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial