उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है । यह मतदान संसद भवन में चल रहा है . मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के कैंडीडेट पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है. बता दे, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह मतदान हो रहा है. उन्होंने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के मुताबिक संसद भवन में वोटिंग सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई है और शाम 5 बजे तक चलेगी.आपको बता दें, इस समय लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद वोट डालेंगे. वहीं, शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

पीएम मोदी ने सबसे पहले वोट डाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुचे . सबसे पहले पीएम मोदी ने वोट डाला.
सीपी राधाकृष्णन बोले- हम एक रहेंगे और भारतीय राष्ट्रवाद की होगी जीत
एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि चुनाव हो रहे हैं. यह भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी. हम सब एक हैं, हम एक रहेंगे और हम चाहते हैं कि भारत ‘विकसित भारत’ बने.










