जनता के कंधे पर कांग्रेस सांसद, बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने पहुंचे थे तारिक अनवर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटिहार: बिहार के कटिहार में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद तारिक अनवर जनता के कंधे पर सवार नजर आए. इसका वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गयी है.

कंधे का सहारा लेना पड़ा: दरअसल, कटिहार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मनिहारी प्रखंड का दौरा करने के लिए

 पहुंचे थे. इस दौरान धुरियाही पंचायत के शिवनगर सोनाखाल में उन्हें जनता के कंधे का सहारा लेना पड़ा. काफी दूर तक लोग उन्हें कंधा पर लेकर चले.

‘तबीयत बिगड़ी’: इस मामले में कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि सांसद की तबियत खराब होने के कारण गांव वालों ने उन्हें खुद उठाया. उन्होंने कहा कि हमने ट्रैक्टर, नाव और बाइक का इस्तेमाल किया. निरीक्षण के दौरान हमारा ट्रक कीचड़ में फंस गया और हमें लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.

मुस्कुराते नजर आए सांसद: वीडियो में दिख रहा है कि सांसद को एक व्यक्ति कंधे पर लिए हुए हैं. सांसद मुस्कुराते रहे हैं. कभी-कभी बीच में कुछ लोग उक्त व्यक्ति को सहारा देते भी नजर आ रहे हैं. पीछे-पीछे सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग चल रहे हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial