यूपी रोडवेज को 400 BS-6 बसें मिल गयी है । शनिवार को को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 400 BS-6 बसों को हरी झंडी भी दिखाई.
यूपी रोडवेज को मिली 400 BS-6 बसें: कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 400 नई BS-6 बसों को हरी झंडी दिखाई. इनमें डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें, इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें भी शामिल हैं. सभी बसें भारत स्टेज-6 यानी (BS-VI) उत्सर्जन मानकों का पालन करती हैं. यह बसें BS-4 की तुलना में बेहद कम प्रदूषण फैलाती हैं. इनमें स्पेशल फिल्टर होते हैं, जो PM 2.5 जैसे सूक्ष्म कणों को 80 से 90% तक रोकते हैं. इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होता है. इस समय में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कुल मिलाकर 14,000 बसों का संचालन कर रहा है.
हर तीन महीने में हो हेल्थ चेकअप: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि वह जिन भी कंडक्टर या ड्राइवर को नौकरी दें, उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा जाए. प्रत्येक 3 महीने में एक बार हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएं और उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाए. खासकर चश्मा लगाने वालों को जरूर चेक करें. कहीं ऐसा न हो कि उन्हें दिखाई नहीं दे रहा और हाथ में बस की स्टियरिंग है. ऐसा करके हम लोगों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते. 










