राजा रघुवंशी हत्याकांड में बीवी सोनम समेत 5 आरोपियों पर चार्जशीट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिलांग: मेघालय पुलिस ने शनिवार को शिलांग के सोहरा उप-मंडल न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 आरोपियों के विरुद्ध 790 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया.

आरोपपत्र के साथ-साथ, अदालत में पर्याप्त भौतिक साक्ष्य और संलग्नक भी दाखिल किए गए हैं. पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आशीष सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को मुख्य आरोपी बनाया है. इन आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) 238 (ए)/61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मेघालय पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “21.05.2025 को, श्री राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी शांति सोनम रघुवंशी, इंदौर, मध्य प्रदेश, अपने हनीमून ट्रिप के लिए शिलांग आए और फिर सोहरा चले गए. 26 मई 2025 को यह जोड़ा सोहरा से लापता हो गया. इसके बाद दोनों को खोजने के लिए तुरंत एक तलाशी अभियान शुरू किया गया.”

प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, “सोहरा पुलिस, एसओटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ट्रेकिंग समूहों और आसपास के गांवों के स्थानीय लोगों द्वारा कई दिनों की गहन खोज के बाद, 02.06.2025 को वेई सावडोंग, सोहरा के पास, उम्बलई के अर्लियांग रियात कुनोन्ग्रिम में एक गहरी खाई से एक शव मिला. इस शव की पहचान राजा रघुवंशी के रूप में हुई.

इस संबंध में, सोहरा पुलिस थाना में मामला संख्या 07/2025, धारा 103(1)/238(ए)/309(6)/3(6) बीएनएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया.

“गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त भौतिक साक्ष्य और संलग्नक के साथ 790 पृष्ठों का आरोप पत्र आज सोहरा उप-मंडल न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया है.”

नवविवाहित राजा रघुवंशी, जो अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे, 2 जून को सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक खाई में मृत पाए गए.

कई दिनों से लापता सोनम बाद में वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर एक ढाबे के पास मिली. मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी यह जोड़ा मेघालय में अपने हनीमून ट्रिप के दौरान लापता हो गया था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial