मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया होंगे, ग्वालियर के सिंधिया घराने की तीसरी पीढ़ी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 29 वर्षीय बेटे महानआर्यमन सिंधिया ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की कमान संभाल ली है. इंदौर में एमपीसीए के निवर्तमान अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने महानआर्यमन को पदभार ग्रहण कराया. इस दौरान महानआर्यमन के पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे.
दरअसल, साल 2019 में सिंधिया के समर्थन से वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर MPCA के अध्यक्ष बने थे. अब MPCA अध्यक्ष पद के लिए महानआर्यमन सिंधिया एकमात्र उम्मीदवार थे. उनके सामने किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा था, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका था.
MPCA की कमान संभालने वाले वो सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी होंगे. महानआर्यमन के दादा माधव राव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय तक एमपीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं.
आज MPCA की एनुअल जनरल मीटिंग में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया किया. महाआर्यमन के सामने अन्य किसी ने नामांकन नहीं भरा था।
MPCA में सिंधिया की विरासत
मध्य प्रदेश क्रिकेट में सिंधिया परिवार का गहरा प्रभाव है. महाआर्यमन के दादा, माधवराव सिंधिया, 1982 से 2001 तक एमपीसीए के अध्यक्ष रहे. उल्लेखनीय है कि वे 1990 से 1993 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे. उसके बाद महाआर्यमन के पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2004 से 2019 तक एमपीसीए की कमान संभाली.
निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए महाआर्यमन
एमपीसीए की वार्षिक मीटिंग के पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. इसके बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्यालय उषा राजे क्रिकेट एसोसिएशन पहुंचे, जहां सभी सदस्यों के बीच उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया. इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई, जिसमें सचिव के पद पर सुधीर असनानी, उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया, कोषाध्यक्ष संजय दुआ बने, जबकि सहसचिव अरुंधति किरकिरे बनीं. कार्यकारिणी सदस्य में राजीव रिसोडकर, प्रसुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा व संध्या अग्रवाल शामिल हैं.










