बिहार में ‘मेरी मां को RJD-कांग्रेस के मंच से गाली दी गई’ कहते हुए पीएम मोदी हुए भावुक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को आज एक और बड़ी सौगात दी है. पीएम ने 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया और अपनी स्वर्गीय मां को गाली दिए जाने पर दुख प्रकट किया.

पीएम मोदी हुए भावुक: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं को संबोधित करते हुए पहली बार अपनी मां को कांग्रेस के मंच से अपशब्द कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मां हमारा संसार होती है. मां ही हमारा स्वाभिमान होती है. इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ, उसकी मैंने कभी कल्पना तक नहीं की थी. इस दौरान मंच पर पीएम मोदी भावुक हो गए.

हिंदुस्तान और बिहार के किसी व्यक्ति ने ऐसी कल्पना नहीं की थी.आरजेडी कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गई. ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है, ये देश की मां, बहन और बेटी का अपमान है. मुझे पता है कि आप सबको भी बिहार की हर मां, बेटी और भाई को ये सुनकर कितना बुरा लगा है. मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ बिहार के लोगों को भी है.”– नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

पीड़ा झेलने का मांग आशीर्वाद: पीएम ने कहा कि इसलिए आज जब इतनी सारी तादाद में लाखों करोड़ों बिहार की माताओं, बहनों के मैं जब दर्शन कर रहा हूं, जब आपकी मौजूदगी है तो आखिर मैं भी एक बेटा हूं, आज जब माताएं बहनें मेरे सामने हैं तो मैं अपना दुख साझा कर रहा हूं. ताकि मेरी पीड़ा आप माताओं बहनों के आशीर्वाद से झेल पाऊं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial