यूपी: LLB छात्रों पर लाठी चार्ज: सीएम योगी की कड़ी नाराजगी, CO… कोतवाल और चौकी इंचार्ज नपे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम योगी की कड़ी नाराजगी, CO… कोतवाल और चौकी इंचार्ज नपे

बाराबंकी में रामस्वरूप विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताई है। सीओ सिटी हर्षित चौहान को हटाने निर्देश दिए हैं। लाठी चार्ज की घटना की जांच आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

इसके अलावा शहर कोतवाल आरके राणा और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। सीओ को एसपी ऑफिस में संबद्ध किया गया है।

दरअसल सोमवार को  बाराबंकी के गदिया के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों का आक्रोश  भड़क उठा। आक्रोशित छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा। सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रही।
छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में देर रात एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन भी किया।


इस दौरान मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए, तो पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रों का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता न होने के बाद भी यहां एलएलबी, बीबीए एलएलबी व बीए एलएलबी में अवैध तरीके से प्रवेश लेकर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। बीते कई दिनों से इस मामले पर यहां के छात्र आंदोलित हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial