SCO समिट खत्म: प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए रवाना, यात्रा को बताया उपयोगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तियानजिन (चीन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद सोमवार को भारत के लिए रवाना हो गए. अपनी चीन यात्रा के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा को सफल बताया.

एक्स पर उन्होंने लिखा, “चीन की एक उपयोगी यात्रा का समापन. वहां मैंने एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विभिन्न विश्व नेताओं के साथ बातचीत की. साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी जोर दिया. इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीनी सरकार और लोगों का आभार.”

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांगः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तियानजिन में 25वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के वित्तपोषण और कट्टरपंथ के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया. उन्होंने पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की ओर ध्यान आकर्षित किया और समूह से आग्रह किया कि वह सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका समर्थन करने वाले देशों को जवाबदेह ठहराए.

विश्व के कई नेताओं से मुलाकातः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के स्वागत समारोह से इतर विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की. इनमें मालदीव, नेपाल, लाओस, वियतनाम, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान के नेता भी शामिल थे. चीन यात्रा से पहले, प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर थे, जहां उन्होंने भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया. अपनी टोक्यो यात्रा के सकारात्मक परिणामों की सराहना की.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial