अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, 250 लोगों की मौत, 500 से ज़्यादा घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काबुल: अफगानिस्तान में बीती रात तेज भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. भूकंप के चलते करीब 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज़्यादा घायल हो गए. इसके झटके पूरे पाकिस्तान और दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए.

अनादोलु न्यूज एजेंसी ने अफगानिस्तान के सूचना मंत्रालय के हवाले से कहा कि 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और 500 घायल हुए हैं, जिनमें कुनार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. वहीं, भूकंप से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए है, जिनमें भूकंप की तीव्रता साफ देखी जा सकती है. अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत की राजधानी मैदान शहर की पूर्व मेयर ज़रीफ़ा ग़फ़ारी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विनाशकारी भूकंप ने पूरे गांवों को तहस-नहस कर दिया है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार रविवार देर रात पूर्वी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 12:47 बजे आया. भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत में जलालाबाद से 27 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में जमीन से 8 किमी की उथली गहराई पर था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial