टैरिफ वार के बीच पीएम मोदी और जिनपिंग आज करेंगे बैठक, भारत-चीन संबंधों को सुधारने की कोशिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तियानजिन: भारत समेत दुनिया भर की लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करने वाले विवादित अमेरिकी टैरिफ के बीच रविवार को चीन होने वाला दो दिवसीय शिखर सम्मेलन और भी महत्वपूर्ण हो गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन पहुँचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. वह सात साल से अधिक के अंतराल के बाद चीन की यात्रा पर गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी रविवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. यह बैठक उनकी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत होगी.

वार्ता में पीएम मोदी और शी जिनपिंग द्वारा भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने तथा पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद तनाव में आए संबंधों को और सामान्य बनाने के कदमों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है.

पीएम मोदी ने चीन पहुंचने के तुरंत बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह एससीओ शिखर सम्मेलन को लेकर उत्सुक हैं. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत होगी.

पीएम मोदी का उनके होटल में कलाकारों के एक समूह ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया. एससीओ शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं.

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने तियानजिन में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा चीन-भारत संबंधों में नई गति लाएगी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का चीन में हार्दिक स्वागत है. हमे विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में प्रगति लाएगी.’

तियानजिन की अपनी यात्रा से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि विश्व आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए भारत और चीन का मिलकर काम करना जरूरी है.पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रकाशित साक्षात्कार में कहा, ‘विश्व अर्थव्यवस्था में मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत और चीन के लिए विश्व आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है.’

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने तियानजिन में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा चीन-भारत संबंधों में नई गति लाएगी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का चीन में हार्दिक स्वागत है. हमे विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में प्रगति लाएगी.’

तियानजिन की अपनी यात्रा से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि विश्व आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए भारत और चीन का मिलकर काम करना जरूरी है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रकाशित साक्षात्कार में कहा, ‘विश्व अर्थव्यवस्था में मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत और चीन के लिए विश्व आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है.’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial