पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मांगी पेंशन, कई रियायती सुविधाओं सहित मिलेगी इतनी मासिक राशि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब पेंशन के लिए आवेदन दिया है. धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवदेन किया है. उन्होंने किशनगढ़ सीट से 1993 से लेकर 1998 तक विधायक रहने के नाते ये पेंशन मांगी है. धनखड़ के आवेदन की पुष्टि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की है. देवनानी ने कहा कि धनखड़ का आवेदन प्राप्त हो चुका है और इसे नियमानुसार प्रक्रिया में लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में विधानसभा को समय पर सूचित किया जाएगा.

पूर्व विधायक के रूप में पेंशन का हक: जगदीप धनखड़ 1993 में कांग्रेस के टिकट पर किशनगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे. वे राजस्थान की दसवीं विधानसभा के सदस्य रहे और 1994 से 1997 तक नियम समिति में भी शामिल थे. पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलने का अधिकार है. वर्तमान में राजस्थान में पूर्व विधायकों को 35000 रुपए मासिक पेंशन दी जाती है. अगर कोई पूर्व विधायक 70 वर्ष से अधिक आयु का है, तो उसे 20 प्रतिशत अतिरिक्त राशि दी जाती है. चूंकि धनखड़ 74 वर्ष के हैं, इसलिए उन्हें 42000 प्रति माह पेंशन मिलने की संभावना है. इसके अलावा, उन्हें सरकारी बसों में यात्रा, इलाज में सहायता और सरकारी गेस्ट हाउस में रियायती दरों पर ठहरने की सुविधा भी दी जाएगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial