PM मोदी और उनकी मां के लिए ‘अपशब्द’ का प्रयोग अशोभनीय: सीएम नीतीश कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम पर अपमानजनक टिप्पणी मामले की सीएम नीतीश कुमार ने की निंदा

दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी के खिलाफ जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं.

पीएम पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में बोले JDU नेता नीरज कुमार, तेजस्वी स्पष्ट करें रुख

JDU नेता नीरज कुमार ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषय है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कैसी जमात जमा की जा रही है, जो इस तरह के अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं. सत्ता रहे या विपक्ष में रहे, राजनीतिक सहमित रहे. मनभेद रहे या मतभेद रहे, लेकिन किसी को भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, न्यायधीश या राजनीतिक दल के प्रमुखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. तेजस्वी यादव इस पर अपना रुख स्पष्ट करें. निश्चित तौर पर इसके खिलाफ पार्टी अनुशासित कार्रवाई होनी चाहिए.

बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा SIR के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज 13 वां दिन है. आज की यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से हो गई है. इसी बीच राहुल गांधी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का साथ मिलेगा. 22 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद वोटर अधिकार यात्रा के 13वें दिन का लंच ब्रेक 12 बजे गोपालगंज के गांधी कॉलेज ग्राउंड में होगा. दोपहर के बाद 4 बजे तक सभी लोग यहीं पर रेस्ट करेंगे. इसके बाद यात्रा जादोपुर चौक गोपालगंज से होते हुए बबुनिया मोर सिवान तक जाएगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial