पालघर में इमारत का पिछला हिस्सा ढहा, अब तक 15 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में बुधवार को एक अनधिकृत चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा बगल के खाली पड़े मकान पर गिरने से मां-बेटी समेत 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे से नौ शव निकाले गए, जबकि आठ अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

महाराष्ट्र के पालघर में वसई के नारंगी रोड पर चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट की इमारत का पिछला हिस्सा कल ढह जाने के मामले में मृतकों को आंकड़ा बढ़ गया है। चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित इमारत के साथ हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के मुताबिक, बचाव कार्य जारी है।

रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा रात 12.05 बजे गिरने के 33 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दुर्घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम जारी है। वसई विरार नगर निगम (वीवीएमसी) ने बताया कि चार लोग अभी भी इलाके के अलग-अलग अस्पतालों और मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में भर्ती हैं। तीन अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पालघर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि गनीमत रही कि जिस चॉल या मकान पर इमारत गिरी, वह खाली था। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत के आसपास की सभी चॉल खाली करा दी गई हैं और रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
अभी तक मलबा हटाने का काम जारी है। शुरुआती कई घंटों तक मलबा नगर निगम की टीमों और एनडीआरएफ की दो इकाइयों की ओर से हाथ से साफ किया गया। अब यह काम मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर चल रहा है।’ इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए हैं। गोंसाल्वेस ने कहा, ‘सभी प्रभावित परिवारों को चंदनसर समाजमंदिर में अस्थायी रूप से ठहराया गया है। हम उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial