माला तब पहनूंगा, जब उत्तराखंड से बीजेपी की अंत्येष्टि कर दूंगा’ फिर बरसे हरक सिंह रावत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: इनदिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत अपने तल्ख तेवर और बयानों से बीजेपी को असहज कर रहे हैं. इससे पहले हरक रावत खनन फंडिंग को लेकर बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं. वहीं, अब उन्होंने ऐसे-ऐसे बयान दे डाले, जिससे बीजेपी में असहज हो गई है. इस बार तो उन्होंने ये तक कह दिया कि ‘हरक सिंह रावत माला तब पहनेगा, जब उत्तराखंड की धरती से बीजेपी की अंत्येष्टि कर देगा.

दरअसल  22 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से कांग्रेस विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत जोशीले एवं तीखे अंदाज में नजर आए. सम्मान समारोह के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जब उन्हें सम्मान स्वरूप माला पहनाई जा रही थी, तभी उन्होंने माला पहनने से ही इनकार कर दिया.

इस दौरान हरक सिंह रावत ने संकल्प लेते हुए जोशीले अंदाज में कहा कि ‘हरक सिंह रावत माला तब पहनेगा, जब उत्तराखंड की धरती से उनकी (बीजेपी) की अंत्येष्टि कर देगा.’ इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोला. हरक रावत ने कहा कि खनन फंडिंग को लेकर उन्होंने बीजेपी के दामन पर दाग लगा दिए हैं. इस दाग को धोने का काम भी बीजेपी को ही करना है.

ज्यादा छेड़ा तो ऐसा दाग लगेगा, जो किसी भी वॉशिंग मशीन में नहीं धूलेगा: इसके अलावा तल्ख लहजे में हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर उन्हें ज्यादा छेड़ा जाएगा तो वो बीजेपी के दामन पर और दाग लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे. यह दाग किसी भी वॉशिंग मशीन में नहीं धुल पाएंगे.

बीजेपी के नेताओं के सारे चिट्ठे मेरे पास: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि उनके पास सबके कच्चे चिट्ठे हैं. उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि कब किसको कितनी तनख्वाह मिलती थी और कोटद्वार में कौन ठेकेदारी करता था, ऐसे सारे चिट्ठे बीजेपी के नेताओं के उनके पास हैं.

महेंद्र भट्ट भी निशाने पर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी हरक रावत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब वो यूपी सरकार में मंत्री हुआ करते थे, तब उस समय महेंद्र भट्ट का ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास एसटीडी-पीसीओ हुआ करता था. मंत्री रहने के बावजूद वो इस एसटीडी-पीसीओ में जाकर महेंद्र भट्ट के साथ कई घंटे समय व्यतीत किया करते थे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial