छात्र संघ चुनाव की तारीखों का एलान… पंजाब यूनिवर्सिटी में आचार संहिता लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ और संबद्ध कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। छात्र संघ चुनाव 3 सितंबर को होंगे। शुक्रवार को तारीखों की आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में आचार संहिता लागू हो गई है। स्टूडेंट वेलफेयर अमित चौहान और डीएसडब्ल्यू महिला प्रोफेसर नमिता ने इसके जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को 9:30 से 10:30 तक नॉमिनेशन फाइल होंगे। 27 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे कैंडिडेट की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक ऑब्जेक्शन फाइल होंगे। 28 अगस्त को सुबह 10:00 बजे अप्रूव कैंडिडेट की लिस्ट जारी होगी। 10:30 से 12:30 बजे तक नॉमिनेशन वापस लेने का समय होगा। 12:30 बजे फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

इस चुनाव में पीयू के 76 विभागों के लगभग 16,000 विद्यार्थियों के साथ-साथ 10 संबद्ध कॉलेजों के 55,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ कैंपस में चुनावी माहौल गरमा गया है। सभी प्रमुख छात्र संगठनों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पूरे कैंपस में जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं। छात्र नेता विभागों, हॉस्टलों और स्टूडेंट सेंटर पर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों और घोषणापत्रों के जरिए वे कैंपस से जुड़े अहम मुद्दों को उठा रहे हैं।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial