अमेरिका के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी और संचार खराबी के कारण देशभर में हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे 7,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं और हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंस गए हैं। हालांकि, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक चले देशव्यापी ‘ग्राउंड स्टॉप’ (विमानों के टेकऑफ पर रोक) को अब हटा लिया है।
अमेरिका में सभी 22 एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में रडार और संचार प्रणाली में तकनीकी समस्या आ गई। सुरक्षा के मद्देनजर FAA ने तुरंत देशव्यापी ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर सभी विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी, हालांकि जो विमान पहले से हवा में थे उन्हें सुरक्षित लैंड कराया गया।
शुक्रवार को 7,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 8,600 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। शनिवार के लिए भी 1,600 से 1,800 से ज्यादा उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं। शिकागो, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और डलास सहित प्रमुख एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ जमा हो गई है। और यात्री काफ़ी परेशान हो रहे हैं।









