नई दिल्ली : सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में CBSE ने 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथि जारी कर दी हैं। इसके मुताबिक, परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।
सीबीएसई के मुताबिक 10वीं में 26.50 लाख, 12वीं में 19.80 लाख छात्र परीक्षा देंगे। ये डेट शीट परीक्षाएं शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की गई हैं।









