दिवाली से पहले ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, दिल्ली में AQI 367, कई इलाकों में 400 पार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई है। वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे  लोगों की सांसों पर संकट गहराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि दिवाली से पहले ही दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।ऐसे में दिवाली पर पटाखे जलने के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को दिल्ली का औसत AQI 367 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, नोएडा का AQI 305, गाजियाबाद का 285 और ग्रेटर नोएडा का 270 रिकॉर्ड किया गया।आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली-NCR के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है।।

AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा की शुद्धता को मापने का पैमाना है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स जब 0-50 होता है तो इसे ‘अच्छी’ श्रेणी में माना जाता है, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्य’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’, 400-500 को ‘गंभीर’ और 500 से ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial